सुपौल में वज्रपात की चपेट में आने से 4 महिलाएं झुलसीं, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

7/2/2021 10:39:19 AM

सुपौलः बिहार में मनसून की एंट्री के बाद वज्रपात कहर भी जारी है। इसी कड़ी में सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरूवार को वज्रपात की चपेट में आने से चार महिलाएं झुलस गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सितुहर गांव में राजेंन्द्र पाठक एबं मंतोष पाठक की पत्नी अपने-अपने घर के बरामदे पर बैठी हुई थी। इस दौरान वज्रपात होने से दोनों महिलाएं झुलस गई। दोनों महिलाओं को प्रतापगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के करमेनिया के वार्ड नं 05 निवासी मोहन यादव के घर के समीव वज्रपात हुआ, जिससे मोहन यादव की पुत्री रेखा देवी झुलस गई। इसी तरह डपरखा गांव के वार्ड नं 3 में वज्रपात की चपेट में आने से रेखा देबी (30) झुलस गई। इन दोनों महिलाओं को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static