बक्सरः सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, गाड़ी चालक मौके से फरार

10/26/2020 3:01:17 PM

 

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले में आज सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बाइक पर सवार 4 लोग जा रहे थे। इसी बीच पुरवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जिले के चक्की थाना क्षेत्र के जयपाल डेरा गांव निवासी छठु कुमार (20), दुलारी देवी (24), अमित कुमार (07) और प्रिंस कुमार (03) के रूप में की गई है।

वहीं दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है।

Nitika