Bihar News: एक ही परिवार ने 4 लोग गंडक नदी में डूबे, श्राद्ध कर्म में मुंडन करवाने के बाद नहाने गए थे सभी

Monday, Aug 26, 2024-04:56 PM (IST)

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां गंडक नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। एसडीआरएफ की टीम सभी की तलाश में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जादोपुर मटियारी गांव निवासी शिक्षक नवलेश कुमार सिंह की माता का निधन हो गया था। आज दसकर्म के अवसर पर परिवार के लोग मुंजा गांव में गंडक नदी के घाट पर मुंडन कराने के लिए पहुंचे हुए थे। मुंडन कराने के बाद गंडक नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय सुजीत कुमार डूबने लगा। सुजीत को बचाने में सुमित कुमार, निखिल कुमार और संजीव कुमार भी गहरे पानी में डूब गए। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोर और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम डूबे लोगों की तलाश कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static