बक्सर में रफ्तार का कहरः कार और बाइक की भीषण टक्कर में 4 लोग बुरी तरह से घायल

3/3/2022 5:03:30 PM

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले में गुरुवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार और बाइक की भीषण टक्कर में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे समेत महिला और पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के कम्हरिया के पास की है। बताया जा रहा है कि राजपुर थाना क्षेत्र के देवल का रहने वाला एक परिवार बाइक पर सवार होकर बक्सर की तरफ से चौसा देवल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक तथा कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार एक महिला और पुरुष के अलावे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में क्षतिग्रस्त कार किसी डॉक्टर की बताई जा रही है। 

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। वही दो की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, घटना की सूचना ंमिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी में जुट गई है। 

 


 

Content Writer

Ramanjot