ट्रक ने मारी टक्कर तो रेलिंग तोड़ते हुए पलटी बस, 30 लोग घायल

12/18/2020 3:55:09 PM

मोतिहारीः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में एक बस के पलट जाने से 30 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस पर सवार लोग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आ रहे थे तभी कोटवा ओवरब्रिज के समीप बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बस रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। इस दुर्घटना में बस पर सवार करीब 30 लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

Ramanjot