गया में सेना के तोप के गोले की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल

3/8/2023 2:51:40 PM

 

गयाः बिहार में गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार को बुमेर पंचायत के गूलरवेद में सैन्यभ्यास के दौरान छोड़े जा रहे तोप के गोले की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।



पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तोप के गोले की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान गोविंद मांझी, सूरज कुमार एवं कंचन कुमारी के रूप में की गई है। वहीं घायलों में गीता कुमारी, राशो देवी एवं पिंटू मांझी शामिल है।



गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक :नगर: के नेतृत्व में पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है, आखिर फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला कैसे गिरा।

Content Writer

Nitika