35 करोड़ की चरस लेकर यूपी जा रहे थे 3 नेपाली तस्कर, बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

2/8/2021 12:21:27 PM

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना अंतर्गत बल्थारी चेक पोस्ट पर एक वाहन की तलाशी के क्रम में पुलिस ने रविवार को 35 करोड़ रुपए के 265 किलोग्राम चरस जब्त किया। इसके साथ ही करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

कुचायकोट थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि जब्त अवैध मादक पदार्थ का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 35 करोड़ रुपए बताया जाता है। उन्होंने बताया कि वाहन नेपाल के बीरगंज से मोतिहारी और गोपालगंज होते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली की ओर जा रही थी।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तीनों व्यक्तियों की पहचान विक्की कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश कुर्मी और विनय कुमार सहनी (नेपाली नागरिक) के रूप में हुई है।

Content Writer

Ramanjot