बिहार के 3 साहित्यकारों को मिला 'साहित्य अकादमी पुरस्कार', CM बोले- यह बेहद गौरव की बात

3/13/2021 3:50:30 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री अनामिका एवं मैथिली रचनाकार कमलकांत झा और उर्दू साहित्यकार हुसैन उल हक को वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिए बेहद गौरव की बात है। बिहार की बेटी को हिंदी का सर्वोच्च सम्मान मिलना देश की आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के तीन साहित्यकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 का मिलना बेहद गौरव की बात है। उनकी इन उपलब्धियों पर सम्पूर्ण बिहार को गर्व है।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर की रहने वाली अनामिका को हिंदी कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगन्त (थेरी गाथा) 2014' के लिए यह सम्मान दिया गया है। वहीं, मैथिली साहित्य के लिए बिहार के दरभंगा के ही कमलकांत झा को उनकी रचना ‘गाछ रूसल अछि' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है। गया के रहने वाले जनाब हुसैन-उल-हक को उर्दू उपन्यास ‘अमावस में ख्वाव' के लिए यह सम्मान दिया गया है।

Content Writer

Ramanjot