भागलपुरः मैनी नदी में डूबकर 3 बच्चियों की मौत, खेतों में काम कर लौट रही थीं घर

7/30/2020 5:48:31 PM

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में मैनी नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि जिले के हरसो गांव निवासी तेलकु मुर्मू की दो पुत्री मृतिका मुर्मू (10) एवं मिरकु मुर्मू (06) और उसकी भतीजी कोमती मुर्मू (07) बुधवार की रात अन्यत्र गांव से खेत में रोपनी कर वापस घर लौट रही थी तभी रास्ते में मैनी नदी पार करने के दौरान तीनों पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गई।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से दो की शव को देर रात बरामद किया। वहीं इसी क्रम में एक अन्य बच्ची का शव गुरुवार को निकट के झुरकुसिया गांव के निकट नदी किनारे बरामद किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया है।

Edited By

Diksha kanojia