JDU में विलय से पहले कुशवाहा को बड़ा झटका, पार्टी के 3 दर्जन नेताओं ने थामा RJD का दामन

3/12/2021 5:26:57 PM

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश की पार्टी जदयू में विलय करने से पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा सहित तीन दर्जन नेताओं ने राजद का दामन थाम लिया है। 

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह की मौजूदगी में रालोसपा के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आरजेडी में शामिल होने वाले  नेताओं में पार्टी के प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा, महिला अध्यक्ष मधु मंजरी, मुख्य कोषध्यक्ष राजेश कुमार, राष्ट्रीय युवा महासचिव दिवाकर कुशवाहा, झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय महतो सहित आधा दर्जन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी शामिल हैं। वहीं मुंगेर, औरंगाबाद, नवादा सहित 10 जिलों के जिलाध्यक्षों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को छोड़कर पूरी पार्टी का राजद में विलय हो गया। अब कुशवाहा पार्टी में अकेले बचे हैं। इस दौरान तेजस्वी ने उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर हमला बोला। सूत्रों की मानें तो 14 मार्च को रालोसपा का जदयू में विलय हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static