बेगूसराय में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, 1 अन्य गंभीर रूप से घायल

7/7/2020 3:36:49 PM

बेगूसरायः बिहर में कोरोना के बीच वज्रपात भी अपना कहर बरपा रहा है। इसी बीच राज्य के बेगूसराय जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भीतीहाराही गांव में ठनका गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं वज्रपात की चपेट में आने से एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 8 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र वर्षा के पानी का स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से उसकी मौत हो गई।  

Edited By

Ramanjot