कारगिल दिवस के 25 साल... BJP प्रदेश महामंत्री बोले- जांबाजों के शौर्य की कहानियां आज भी हमें गर्व महसूस करवाती है

Friday, Jul 26, 2024-09:42 AM (IST)

मुजफ्फरपुर: कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपरांत पूर्व संध्या पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में कारगिल शहीदों के परिवारजनों, पूर्व सैनिक का सम्मान एवं मशाल जुलूस निकालकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

PunjabKesari
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि भारतीय जवानों ने इस युद्ध में अपने खून का आखिरी कतरा देश की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया था। इन जांबाजों के शौर्य की कहानियां आज भी हमें गर्व महसूस करवाती है। आज की युवा पीढ़ी के लिए यह प्रेरणा है।

PunjabKesari

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि 25 साल पहले कारगिल युद्ध में बिहार के कई बेटों ने भी अपनी कुर्बानी दी। कई बेटों ने जान हथेली में लेकर पाकिस्तानी सैनिकों से ना सिर्फ लोहा लिया बल्कि पाकिस्तान को करारी शिकस्त भी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static