Bihar News: सारण में 25 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, घर में मचा कोहराम

4/5/2024 10:21:42 AM

छपरा: बिहार में सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मधुपुर गांव निवासी स्व. महेंद्र सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह (25) को एक सांप ने काट लिया। युवक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही, इस घटना को देख रहे परिजनों ने उक्त सांप को मारकर उसे भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। जहां मौजूद चिकित्सक ने उक्त सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक सांप रसैल वाइपर के रूप में चिह्नित किया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Content Editor

Swati Sharma