CRIME IN BIHAR: 9 महीने में 2406 हत्याएं...रोज 9 लोगों का मर्डर, विपक्ष ने CM से की इस्तीफे की मांग

12/25/2020 1:44:54 PM

 

पटनाः बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 4 बार पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। वाबजूद इसके भी अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है। वहीं राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

बिहार सरकार के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, जनवरी महीने से लेकर सितंबर महीने तक कुल 2406 हत्याएं हो चुकी हैं। यानी कि बिहार में औसतन हर रोज 9 लोगों का मर्डर हो रहा है। ये आंकड़ा बिहार चुनाव से पहले का है। साथ ही बिहार पुलिस की ओर से पेश किए गए आंकड़े की बात करें तो राज्य में 9 महीने के भीतर 22,600 से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके साथ ही 1300 से अधिक लूट और 170 से अधिक डकैती की घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया। हत्या, लूट, बलात्कार और डकैती के अतिरिक्त राज्य में 5700 से अधिक अपहरण की भी घटनाएं सामने आईं। वहीं बिहार में जनवरी में 220, फरवरी में 218, मार्च में 259, अप्रैल में 177, मई में 312, जून में 311, जुलाई में 316, अगस्त में 319 और सितंबर में 274 हत्याएं हुईं।

जानिए किस जिले में हुई सबसे अधिक हत्याएं:-

बता दें कि तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "सुपौल में 13 साल के बच्चे का मर्डर, खगड़िया में एक व्यक्ति की हत्या, आरा में राजद नेता की गोली मार हत्या, भभुआ में हत्या, कैमूर में दुष्कर्म और कहलगांव में बलात्कार हुआ है। प्रतिदिन हो रही सैकड़ों हत्याएं, लूट, अपहरण, बलात्कार ही भाजपा नीत सरकार की मुख्य उपलब्धियां हैं। गृहमंत्री इस्तीफा दें।"

 

Nitika