भाजपा मुख्यालय में 75 नहीं, 24 लोग हैं कोरोना संक्रमितः संजय जायसवाल

7/14/2020 6:06:55 PM

पटनाः बिहार भाजपा मुख्यालय में पार्टी के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित 20 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्ट में हालांकि यह संख्या 75 से अधिक बताई गई है, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि केवल 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

संजय जायसवाल ने कहा कि हाल ही में परिसर का दौरा करने वाले एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने की जानकारी होने पर पार्टी कार्यालय के अनुरोध पर सोमवार को नमूने एकत्र किए गए थे। उन्होंने कहा कि 110 लोगों के नमूने एकत्र किए गए थे। इसमें सिर्फ पार्टी के पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि सभी अन्य स्टाफ शामिल थे। जायसवाल ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि सकारात्मक परीक्षण वालों में पार्टी के कितने पदाधिकारी शामिल हैं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने पुष्टि की है कि इनमें चार पदाधिकारी शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इनमें राज्य उपाध्यक्ष राधन मोहन शर्मा और राजेश शर्मा, राज्य महासचिव देवेश कुमार और राज्य महासचिव (संगठन) नागेंद्र जी शामिल थे। पटना शहर के बीर चंद पटेल मार्ग पर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static