CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट बैठक में कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

5/30/2023 9:28:52 PM

पटना:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगी है। जानकारी देते हुए बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा कि राज्य के काराओं को सुदृढ़ बनाने और कार्यों के निष्पादन के लिए 248 लिपिक के पदों की स्वीकृति दी गई है।  मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा की शक्तियों के उपनियम के संशोधन को लेकर अधिसूचित किया गया है।



सात निश्चय के तहत 37 जिलों में स्थापित पॉलिटेक्निक कॉलेज के कक्ष, पुस्तकालय प्रयोगशाला और मशीनों की क्रय के लिए कुल 150 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संवर्ग नियमावली 2018 को निरस्त किया गया है। बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संवर्ग नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई। पूर्णिया हवाई अड्डा पर नए सिविल इनक्लेव के निर्माण के लिए भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच एमओयू की स्वीकृति दी गई।



एस सिद्धार्थ ने बताया कि दरभंगा सैन्य हवाई अड्डा पर नए सिविल इनक्लेव के निर्माण के लिए भारतीय विमान प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच एमओयू की स्वीकृति दी गई है। वहीं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन 45 पॉलिटेक्निक संस्थानों में उपकरण खरीद के लिए 71 करोड़ 99 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। साथ ही कई डॉक्टरों को भी बर्खास्त किया गया।

Content Writer

Ajay kumar