बिहार विधानसभा की 22 समितियां गठित, तेजप्रताप-मांझी सहित इन नेताओं को बनाया सभापति

12/15/2020 5:22:20 PM

 

पटनाः बिहार के विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विधानसभा की 22 समितियां गठित कर दी है। इनमें राजद नेता तेज प्रताप यादव को जगह मिली है। इसके अतिरिक्त नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, विनोद नारायण झा, नरेन्द्र नारायण यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, रामनारायण मंडल सरीखे नेताओं के नाम शामिल हैं।

विधानसभा की 22 समितियों में 7 राजद, 6 भाजपा, 5 जदयू, 2 कांग्रेस तथा 1-1 माले और हम के नेताओं को सभापति बनाया गया है। साथ ही राजद से सबसे अधिक सभापति बनाए गए हैं। वहीं सभापति बनाए गए नेताओं के नाम इस प्रकार हैः-

  1. गैर सरकारी विधेयक एवं संकलप- तेज प्रताप यादव
  2. एससी व एसटी कल्याण- जीतन राम मांझी
  3. बिहार विरासत विकास- भाई वीरेंद्र
  4. लोक लेखा- सुरेंद्र प्रसाद यादव
  5. प्रक्कलन- नंदकिशोर यादव
  6. सरकारी उपक्रमों संबंधी- हरिनारायण सिंह
  7. याचिका- प्रेम कुमार
  8. आचार- रामनारायण मंडल
  9. जिला परिषद व पंचायती राज- नरेंद्र नारायण यादव
  10. राजकीय आश्वासन- दामोदर रावत
  11. प्रत्यायुक्त विधान- अजीत शर्मा,
  12. निवेदन- विनोद नारायण झा
  13. पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण- रामप्रवेश राय
  14. महिला एवं बाल विकास- अरुणा देवी
  15. कृषि उद्योग विकास- कृष्ण कुमार
  16. ऋषि प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण- अमरेंद्र कुमार पांडेय,
  17. पुस्तकालय- सुदामा प्रसाद,
  18. पर्यटन उद्योग संबंधी- अनीता देवी,
  19. आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता- शमीम अहमद,
  20. शून्यकाल- चंद्रहास चौपाल,
  21. अल्पसंख्यक कल्याण- आफाक आलम
  22. आवास- शशिभूषण हजारी


वहीं जारी आदेश में कहा गया है कि लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति और सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति का गठन 31 मार्च 2022 तक के लिए प्रभावी होगा। इसके अतिरिक्त शेष समितियां 31 मार्च 2021 के लिए प्रभावी होंगी।
 

Nitika