LJP में बड़ी टूट... पार्टी प्रवक्ता केशव सिंह सहित 208 नेताओं ने थामा JDU का दामन

2/18/2021 2:51:27 PM

पटनाः बिहार विधानसभा के बाद एक बार फिर लोजपा को बड़ा झटका लगा है। लोजपा के प्रवक्ता केशव प्रसाद सहित 208 नेताओं ने जदयू का दामन थाम लिया है। जदयू के राष्ट्रिय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

जानकारी के अनुसार, पार्टी के कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों ने पाला बदलकर जदयू का दामन थाम लिया है। वहीं इससे पहले भी चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा को एक बड़ा झटका लगा है। बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा में शामिल हुए भाजपा के बागी नेता रामेश्वर चौरसिया के अचानक बुधवार को इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा की करारी हार के बाद केशव सिंह ने पार्टी से बगावत कर दी थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह एनडीए का समर्थन करते हैं। साथ ही चिराग पासवान के खिलाफ जमकर हल्ला बोल किया था। इसी कारण पार्टी ने केशव सिंह को नवंबर में पार्टी से बाहर निकाल दिया था।

Content Writer

Nitika