वैशाली में तलाशी के दौरान 20 किलोग्राम गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

2/24/2022 12:46:16 PM

हाजीपुरः बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस रामाशीष चौक के निकट गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखते ही दो लोगों ने फरार होने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उक्त दोनों लोगों के थैला से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब दो लाख रुपए है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनु कुमार और राकेश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Content Writer

Ramanjot