BJP मुख्यालय के बाद अब राजभवन में कोरोना ने दी दस्तक, 20 कर्मचारी पाए गए पॉजिटिव

7/15/2020 1:49:06 PM

 

पटनाः बिहार में भाजपा मुख्यालय के बाद अब राजभवन के कर्मचारी कोरोना की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। राजभवन के 20 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद से राजभवन के अफसर से लेकर स्टाफ तक में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

राजभवन के 15 सुरक्षाकर्मी पहले से ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल उनकी पत्नी और मां में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में कोरोना का विस्फोट हुआ था। भाजपा मुख्यालय में नेता सहित 75 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास तक कोरोना ने दस्तक दे दी है।

बता दें कि बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैलता जा रहा है। राज्य में मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 1432 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18853 तक पहुंच गया है।

Nitika