सुपौल में 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, भारत से नेपाल जाने की फिराक में थे, SSB ने पकड़ा

Monday, Sep 23, 2024-11:54 AM (IST)

सुपौल: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने करीब 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। दोनों तस्कर नेपाल के मूल निवासी है।

भारत से नेपाल जाने की फिराक में थे दोनों
बल के 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने रविवार को बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर कटैया सहरसा चौक के रास्ते ई-रिक्शा से सीमा स्तम्भ 206/4 के समीप से होकर भारत से नेपाल की ओर सीमा पार करके नेपाल जाने वाले हैं। सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए तत्काल विवेक पाण्डेय एवं अन्य सात जवानों का दल विशेष नाका लगाने के लिए गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए और मुस्तैदी के साथ नाका में तैनात हो गए। कुछ समय बीतने के बाद देखा गया कि एक संदिग्ध ई-रिक्शा राम जानकी मंदिर के पास से होते हुए भारत से नेपाल जाने की फिराक में है।                    

गिरफ्तार तस्करों को बिहार पुलिस को सौंपा गया
सिंह ने बताया कि जवानों के दल द्वारा ई-रिक्शा को रुकने का इशारा किया गया एवं तुरंत घेरे में ले लिया गया। तत्पश्चात घेरे में लिए गए व्यक्ति एवं ई-रिक्शा की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा के अंदर एक छोटी सी प्लास्टिक की पुड़िया मिली जिसे बढ़िया ढंग से छुपाया गया था। प्लास्टिक में रखे उक्त पदार्थ ब्राउन शुगर जैसा दिख रहा था। पकड़े गए तस्कर की पहचान ललन मल्लाह और अकबर के रूप में की गई है , जो नेपाल का रहने वाले हैं। जब्त की गई 51.890 ग्राम ब्राउन शुगर, ई-रिक्शा, एक मोबाइल फोन तथा गिरफ्तार तस्करों को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static