रोहतासः राजपुर अंचल कार्यालय से 2 राइफल और 50 कारतूस गायब, आठ जवान गिरफ्तार

12/26/2020 5:17:15 PM

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के राजपुर अंचल कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों के दो राइफल और कारतूस गायब होने के मामले में आठ होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की शाम अंचल कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों के दो राइफल और 50 कारतूस गायब होने के मामले में आठ होमगार्ड जवानों की संलिप्तता पाए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सत्यवीर सिंह ने बताया कि हथियार गायब होने के मामले में गिरफ्तार होमगार्ड जवानों को जेल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static