दरभंगा में बोलेरो और ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत, 14 अन्य घायल

5/4/2023 1:17:23 PM

दरभंगा: बिहार में दरभंगा जिले गुरुवार की सुबह एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बोलेरो और ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुखार मच गई। 

मजदूरी करने जा रहे थे ऑटो सवार सभी लोग 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा पर सवार सभी लोग जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोंत्तमपुर गांव से मजदूरी करने दरभंगा के तारसराय जा रहे थे। इसी दौरान दरभंगा-समस्तीपुर राजकीय उच्च पथ संख्या 50 पर औझोल चौक के समीप तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो रिक्शा पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। दोनों वाहनों के टक्कर के बाद अफरातफरी मच गई। 

घायलों में चार की स्थिति नाजुक
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतकों में पुरूषोंत्तमपुर पकड़ी गांव निवासी बिष्णु सहनी एवं दशरथ सहनी शामिल हैं। शवों का पोस्टामॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बहादुरपुर थाना के चौकीदार नथुनी पासवान ने बताया कि यह सड़क हादसा सुबह के करीब छह बजे हुआ है।

Content Writer

Ramanjot