जमुई में बड़ा हादसा: घर का छज्जा गिरने से 2 लोगों की दबकर मौत, 8 अन्य घायल

Sunday, Sep 22, 2024-01:37 PM (IST)

जमुई: बिहार में जमुई जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक घर का छज्जा गिरने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि ऋषिडीह गांव निवासी अखिलेश यादव की पत्नी कई दिनों से बीमार थी। इसे लेकर उसके घर में झाड़फूक कराया जा रहा था। इस दौरान चार से पांच युवक छत के छज्जा पर बैठकर झाड़फूक देख रहे थे, तभी अचानक छज्जा टूट कर गिर गया। 

इस घटना में यागो यादव और जद्दू यादव की दबकर मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static