सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड फौजी से फ्रॉड करने वाले 2 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Saturday, Jul 13, 2024-05:30 PM (IST)

छपरा: बिहार की सारण पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, साइबर थाना की पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन अपराधियों ने जिले के एक रिटायर्ड फौजी के खाते से 33 लाख का फ्रॉड किया था।
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के सरगट्टी गांव निवासी सेवानिवृत्त संतोष कुमार सिंह के साथ 15 मई को सिम कार्ड की वैधता बढ़ाने के नाम पर 33 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई थी। इस सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा साइबर थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना की पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्दमान जिले के जमुआरी थाना क्षेत्र के सेंटल सढ़ग्राम निवासी सुभम तांती तथा पड़ोसी राज्य झारखंड के जामताड़ा जिले के करमातार थाना क्षेत्र के बगरुडीह गांव निवासी मुकेश मोदक को गिरफ्तार कर लिया है।