खगड़ियाः लौंडा डांस करने वाले 2 लड़कों को आपस में हुआ प्यार, दोनों ने रचाई शादी और फिर...

8/17/2022 6:26:41 PM

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है ,जहां पर लौंडा डांस करने वाले 2 लड़कों को आपस में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों लड़कों ने पूर्णिया के एक मंदिर में शादी कर ली। वहीं गांव में खबर पहुंचने पर परिजनों ने दोनों को अलग-अलग कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला खगड़िया जिले के बलहा पंचायत के झमटा गांव का है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के साथ में मिलकर लौंडा डांस करते हैं। इसी बीच दोनों लड़कों को आपस में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों लड़कों ने 10 दिन के अन्दर ही पूर्णिया के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। बुधवार को बुधौरा गांव निवासी अंग्रेज कुमार साड़ी पहनकर और सिंदूर लगाकर शादीशुदा रुपेश सदा के घर पहुंच गया। साथ ही परिजनों को बताया कि हम दोनों ने शादी कर ली है। जब परिजनों को लड़कों की शादी के बारे में पता चला तो दोनों को अलग-अलग कर दिया गया।

वहीं रुपेश सदा के परिजनों ने बताया कि दोनों युवकों ने शादी नहीं की है। दोनों एक साथ काम करते हैं। इसलिए साड़ी पहनकर अंग्रेज कुमार यहां पर आ गया। लोगों ने गलत अफवाह फैला दी कि वो शादी करके आए हैं।

Content Writer

Diksha kanojia