भीषण सड़क हादसाः पिकअप पलटने से 19 कांवरिया गंभीर रूप से घायल, देवघर से पूजा करके लौट रहे थे सभी
Friday, Jan 27, 2023-03:37 PM (IST)

बांका: बिहार के बांका जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, पिकअप में सवार होकर 25 कांवरिया देवघर से पूजा करके लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और इस हादसे में 19 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबित, घटना देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बांका बेलहर थाना क्षेत्र के बीजीखरवा मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि 25 कांवरिया पिकअप में सवार होकर झारखंड के देवघर से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के बीजीखरवा मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों की चीख पुकार सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद सभी घायल कांवरियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है। इसमें 5 कांवरियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया हैं।
यह भी पढ़ेंः- नीतीश की कुशवाहा पर प्रतिक्रिया- पार्टी से कोई जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता; JDU के लिए, इसका कोई मतलब नहीं
इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी कावरियां दरभंगा जिले के रहने वाले हैं।