सारण में दर्दनाक हादसा... दावत में भोजन कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 18 घायल

11/27/2022 11:11:46 AM

 

सारणः बिहार के सारण जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर दावत में भोजन कर रहे लोगों को कार ने कुचल दिया। इस हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



जानकारी के अनुसार, घटना सारण जिले की है, जहां पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे श्राद्ध कार्यक्रम का भोज खा रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

Content Writer

Nitika