सुपौल में 150 किलो गांजा बरामद, तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

3/24/2024 10:30:21 AM

सुपौल: बिहार में सुपौल जिले की ललित ग्राम थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शनिवार को 150 किलोग्राम गांजा बरामद किया।        

पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने शनिवार को यहां बताया कि ललितग्राम पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर मिर्चाई पुल के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन पर सवार कुछ लोग पुलिस को देखते हुए भाग खड़े हुए। जब पुलिस ने उस वाहन की तलाशी ली तो पांच बोरों से 150 किलो गांजा बरामद किया।        

यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी हुई है। 

Content Editor

Swati Sharma