15 साल के भाई ने मासूम बहन के साथ की हैवानियत, नाजुक अंग में घोंपी कलम

Thursday, Apr 16, 2026-06:21 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चचेरे भाई ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। दरअसल, 15 वर्षीय किशोर ने बच्ची के नाजुक अंग में कलम घोंप दी। बच्ची की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची का इलाज SKMCH में चल रहा है। 

राशन लेने गई थी मां, पीछे से हुई वारदात 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के करजा थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को घटी। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां घर से राशन लेने के लिए बाजार गई थी। पीछे से अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं जब मां बाजार से घर लौटी, तो उसने दादी के पास बैठी बच्ची को खून से लथपथ देखा। मां के पूछने पर बच्ची ने आरोपी की सारी करतूत बताई। 

परिजनों ने की मामले को टालने की कोशिश 

पीड़िता की मां के अनुसार, जब उन्होंने आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने मामले को टालने की कोशिश की, लेकिन बच्ची की बिगड़ती हालत देखते हुए परिजन पुलिस के पास पहुंचे। वहीं करजा थाने की एसआई श्वेता कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया गया। 

इस मामले में पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपी किशोर को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को भी बुलाया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static