बिहार में मिले 1320 नए कोरोना Positive, राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार

7/15/2020 3:23:30 PM

पटनाः बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को 1320 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 20173 हो गया।

जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में सबसे अधिक 242 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं अरिरया में 17, अरवल में 9, औरंगाबाद में 10, बांका में 9, बेगूसराय में 75, भागलपुर में 125, भोजपुर में 14, बक्सर, में 17, दरभंगा में 9, पूर्वी चंपारण में 21, गया में 43, गोपालगंज में 23, जमुई में 4, जहानाबाद में 5, कैमूर में 25, कटिहार में 32, खगड़िया में 80, किशनगंज में 12 नए संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा लखीसराय में 10, मधेपुरा में 3, मधुबनी में 1, मुंगेर में 32, मुजफ्फपुर में 59, नालंदा में 37, नवादा में 52, पटना में 242, पूर्णिया में 24, रोहतास में 37, सहरसा में 13, समस्तीपुर में 34, सारण में 4, शेखपुरा में 13, शिवहर में 9, सीतामढ़ी में 4, सिवान में 90, सुपौल में 8, वैशाली में 25, पश्चिमी चंपारण में 93 मरीजों की पुष्टि हुई है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 1432 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। राज्य में अबतक 13019 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं। वहीं 143 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Edited By

Ramanjot