पटना के गांधी मैदान में 13 झांकियों का प्रदर्शन, शिक्षा परियोजना परिषद को मिला पहला पुरस्कार

Thursday, Aug 15, 2024-04:04 PM (IST)

पटना:देश ने इस बार 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है। वहीं राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस  का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान पटना के गांधी मैदान में 13 झांकियां दिखाई गईं। हर बार की तरह इस बार भी झांकियों आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शित झांकियों के परिणामों की भी  घोषणा भी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की झांकी को  पहला पुरस्कार दिया गया है। वहीं जीविका को दूसरा पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा उद्योग विभाग के उपेंद्र महारथी शिल्प संस्थान और बिहार अग्निशमन सेवा की झांकी को तीसरा पुरस्कार दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आवास यानी 1 अणे मार्ग  व गांधी मैदान में झंडा फहराया और आजादी के इस महापर्व की बधाई दी। साथ ही उन्होंने आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को नमन किया।वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में लगातार 18वीं बार झंडा फहराकर रिकॉर्ड बना दिया। उनसे पहले सबसे अधिक तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। उन्होंने 14 बार गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static