पूर्णिया में 122 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

11/12/2021 3:12:17 PM

 

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को 122 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि समेकित जांच चौकी दालकोला में राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को देखते ही बोलेरो चालक ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा। वाहन की तलाशी के दौरान सीट के नीचे बने तहखाने में 22 पैकेट में छुपाकर रखा लगभग 122 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

वहीं सूत्रों ने बताया कि वाहन पर सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान त्रिपुरा के खोवाई जिले के पुराना बाजार थाना क्षेत्र निवासी दीपांकार महिस्या दास के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।
 

Content Writer

Nitika