12 वर्षीय नाबालिग से 2 युवकों ने किया गैंगरेप... विरोध करने पर तोड़ा हाथ, आंखे फोड़ने का भी किया प्रयास

8/10/2022 6:09:47 PM

बेतियाः बिहार के बेतिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर 2 युवकों ने 12 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर लड़की का एक हाथ तोड़ कर उसकी आंखे फोड़ने की कोशिश की गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की घर के पास ही एक बगीचे में गई थी। इसी बीच गांव के ही 2 युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसके हाथ तोड़कर उसकी आंखे फोड़ने की भी कोशिश की। इसके बाद जब गांव की किसी लड़की ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में देखा तो उसने इसकी सूचना पीड़िता के परिजनों को दी।

वहीं परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए, जहां पर पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Content Writer

Nitika