बांका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाईः शराब तस्करों सहित 110 शराबियों को किया गिरफ्तार

10/3/2022 10:29:13 AM

बांकाः बिहार के बांका जिले में उत्पाद विभाग के हाथ बड़ी सफलता लगी है। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 110 शराब तस्करों सहित शराबियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

110 शराब तस्कर और शराबी गिरफ्तार
दरअसल, बांका जिले में उत्पाद विभाग ने शनिवार की देर रात भागलपुर उत्पाद विभाग की टीम के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर 110 शराब तस्करों और शराबियों को हिरासत में लिया है। इसमें 6 शराब कारोबारी और 104 शराबी है। बताया जा रहा है उत्पाद विभाग की टीम ने झारखंड से सटे सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों पर जांच अभियान चलाया था। उत्पाद विभाग के अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि विशेष जांच अभियान का नेतृत्व एसआई मनोज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सौरव कुमार, मधुसूदन यादव और विजय पंडित इन सभी के द्वारा किया गया हैं। साथ ही भागलपुर उत्पाद विभाग की तरफ से अवर निरीक्षक मध्य निषेध श्याम सुंदर यादव जांच अभियान को चला रहें थे।

शराब तस्करों पर कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चला रही थी पुलिस
वहीं गिरफ्तार किए गए अपराधियों में रणवीर कुमार, हीरालाल कुमार, हरके मंडल, रोशन कुमार, राज किशोर सिंह, हरिहर चौधरी इत्यादि सम्मिलित हैं। बता दें कि शराब तस्करों पर को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। उत्पाद विभाग की टीम हर दिन झारखंड से सटे सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों पर जांच अभियान चला रही थी। इसके अतिरिक्त अन्य जगहों पर विशेष अभियान चलाया गया था।  

Content Editor

Swati Sharma