बेगूसराय में 102 एंबुलेंस सेवा ठप, मानदेय को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मी

8/18/2020 11:31:00 AM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में तीन महीने के बकाए मानदेय सहित अन्य मांगों के समर्थन में सरकारी एम्बुलेंस कर्मी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसके चलते जिले में एबुलेंस सेवा सोमवार से ठप हो गई है।

बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले एम्बुलेंस कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर में हड़ताल के पहले दिन धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने नारेबाजी भी की। संघ के जिलाध्यक्ष रामानंद कुमार ने बताया कि पिछले तीन महीने से एम्बुलेंस कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जिले में 102 नंबर एम्बुलेंस की संख्या 39 है जिसमें 35 कार्यरत है।

वहीं एंबुलेंसकर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

Edited By

Ramanjot