नालंदा में 102 एंबुलेंस सेवा ठप, साथी की पिटाई के विरोध में हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी

7/17/2020 3:14:15 PM

राजगीरः बिहार के नालंदा जिले में एबुलेंस कर्मचारी की पिटाई के विरोध में सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते जिले में एबुलेंस सेवा शुक्रवार से ठप हो गई है।

एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि भागनबीघा थाने की पुलिस ने एक घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए एबुलेंसकर्मी मनीष कुमार को कहा था, लेकिन मनीष ने रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित होने के कारण बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाने की जगह रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर एंबुलेंसकर्मी और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंसकर्मी के साथ पिटाई कर उसे घायल कर दिया।

वहीं घायल कर्मी को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया है। इस घटना के विरोध में 102 नंबर एंबुलेंस के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। एंबुलेंसकर्मियों ने कहा कि जब तक भागनबीघा पुलिस पर कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक हम लोगों का हड़ताल जारी रहेगा। वहीं भागनबीघा थाना पुलिस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और इस तरह की घटना से इंकार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static