10 साल की मासूम से हैवानियत, पड़ोस की महिलाओं ने बहाने से बुलाया, फिर 2 दरिंदों से कराया सामूहिक दुष्कर्म

Sunday, Apr 12, 2026-02:27 PM (IST)

Bihar Rape News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो पुरुषों ने कथित तौर पर 10 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, लड़की के मोहल्ले की दो महिलाएं उसे एक अन्य महिला के घर ले गईं और वहां दो पुरुषों को बुलाया जिन्होंने कथित तौर पर शुक्रवार रात को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। 

नगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि "मिठनपुरा पुलिस को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए कार्यवाही जारी है।" उन्होंने बताया कि पीड़ित का मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें- बेखौफ अपराधियों का तांडव, खेत में सो रहे किसान को गोलियों से भूना, इलाके में मची सनसनी

एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है। पीड़ित के परिवार के एक सदस्य ने बताया, "(वारदात के बाद) आरोपी महिलाओं ने लड़की को घर पर छोड़ दिया, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ गई, तो पूछे जाने पर उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static