बिहार में 10 आईएएस को मिली नई जिम्मेदारी, 39 अधिकारियों का हुआ तबादला

8/24/2020 3:13:25 PM

पटनाः बिहार सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासिनक सेवा (आईएएस) के 2018 बैच के दस अधिकारियों का पदस्थापन किया है। वहीं बिहार प्रसाशनिक सेवा (बिप्रसे) के 39 अधिकारियों का तबादला किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने पदस्थापना और तबादले से संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी की है। इसमें 10 आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के पद पर पदस्थापित किया गया है। इनमें वैभव श्रीवास्तव को आरा सदर, शेखर आनंद को बगहा, निखिल धनराज को जहानाबाद, नितिन कुमार सिंह को पटना सदर, अनीता बैंस को मोहनिया, अभिषेक रंजन को मधुबनी सदर, आशुतोष द्विवेदी को मनिहारी, विनोद दोहन को दानापुर, साहिला को नरकटियागंज और प्रतिभा रानी को जमुई का एसडीओ बनाया गया है।

वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 पदाधिकारी को भी विभिन्न जिलों में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जिसकी सूची इस प्रकार है-

Ramanjot